फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Dhupia Wedding Anniversary: अंगद संग शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, सच्चाई जान ऐसा था घरवालों का रिएक्शन

Tue, 10 May 2022 07:30 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 10 May 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia And Angad marriage anniversary couple in 2018 know their life facts and love story
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने साल बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने साल 2018 में दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था। अंगद और नेहा एक प्यारी सी बेटी और बेटे के माता-पिता भी हैं। 10 मई यानी आज दोनों की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं और आज वह अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों की शादी का किस्सा भी बेहद दिलचस्प रहा है। आइए शादी की सालगिरह पर जानते हैं, उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें।


 

Neha Dhupia And Angad marriage anniversary couple in 2018 know their life facts and love story
नेहा धूपिया और अंगद बेदी - फोटो : Social Media

साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं नेहा धूपिया एक समय में बॉलीवुड बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने कयामत, शीशा और जूली जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से शादी की थी और दोनों साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Neha Dhupia And Angad marriage anniversary couple in 2018 know their life facts and love story
अंगद बेदी और नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर अंगद बेदी को पहली नजर में ही नेहा अच्छी लगने लगी थीं, हालांकि नेहा की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं था। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद ने पहले प्रपोज किया था लेकिन तब नेहा ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था, लेकिन किस्मत में दोनों का एक होना तय था और काफी समय तक एक दूसरे को समझने के बाद एक टाइम पर आकर उन्होंने शादी का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia And Angad marriage anniversary couple in 2018 know their life facts and love story
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी नेहा
नेहा और अंगद ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था और शादी से पहले अभिनेत्री प्रेग्नेंट हो गई थीं। नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनके घरवालों को ये बात पता चली थी तो सब काफी नाराज हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने भी बात को समझा और शादी के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
Neha Dhupia And Angad marriage anniversary couple in 2018 know their life facts and love story
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कुछ महीनों के बाद नेहा धूपिया  ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा है। इसके बाद साल 2021 में नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम गुरिक सिंह बेदी रखा है। इस तरह से अब नेहा की एक हैप्पी फैमिली है। बात करें वर्क फ्रंट की तो वह सीजन 14 के बाद से एमटीवी रोडीज की लीडर्स में से एक रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed