{"_id":"5d3934d68ebc3e6c9f0f7c0d","slug":"neetu-kapoor-share-rishi-kapoor-throwback-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर का फेसऐप चैलेंज, नीतू ने बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर का फेसऐप चैलेंज, नीतू ने बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात
Thu, 25 Jul 2019 10:19 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं । पिछले 9 महीनों से ऋषि वहां रहकर अपना कैंसर का इलाज करवा रहे थे । ऋषि अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं और जल्द ही वो भारत लौटने वाले हैं । इस बात की जानकारी खुद ऋषि ने दी थी । भारत आने से पहले नीतू कपूर ने ऋषि की एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है ।
rishi kapoor
- फोटो : social media
नीतू कपूर ने ये फोटो फेसऐप चैलेंज के तहर शेयर की है । इसमें एक ऋषि के बचपन की तस्वीर है । वहीं दूसरी अभी की फोटो है । फोटो के साथ नीतू ने लिखा, 'इससे साबित होता है कि फेसऐप ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता है ।' अभी तक इस फोटो को 52 हजार लोग लाइक कर चुके हैं ।
rishi kapoor
- फोटो : social media
हाल ही में ऋषि कपूर ने बताया था कि कैंसर के दौरान उनकी क्या हालत हो गई थी । मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने कहा था, 'सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं पूरी तरह से कैंसर मुक्त हूं । मैं कुछ हफ्तों बाद भारत आ जाऊंगा । एक-डेढ साल में मुझे चेकअप कराने आना होगा । जब मैं पहली बार यहां आया था तो सभी मेरे लिए चिंतित थे । मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था तब पता चला कि मुझे कैंसर है । शूटिंग के लिए मुझे अपने बाल सफेद करवाने पड़े थे ।'
View this post on Instagram
This pic proves Faceapp is so exaggerated 🥴
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor With Anupam Kher
- फोटो : twitter
'इसके बाद मुझे Sloan Kettering हॉस्पिटल आना पड़ा । मैं अपने डाई बालों के साथ ही यहां आया था । मेरी तस्वीरें देखने के बाद लिखा गया कि ऋषि कपूर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वो न्यूयॉर्क में इलाज करवाने गए हैं । मेरे सफेद बालों को देख लोगों को लगा कि मैं बहुत बीमार हूं और जैसे रातों-रात मेरे बालों में बदलाव आ गया हो ।'
विज्ञापन
Arjun Kapoor and Malaika Arora meet Rishi Kapoor
- फोटो : instagram
'मेरे दोस्त जो मुझसे मिलने आते थे वो फोटो शेयर करते थे । तस्वीरें देख लोग कहते थे कि ऋषि कपूर की क्या हाल हाे गई है । वो कैसे दिखने लगे हैं । हफ्ते दर हफ्ते मेरी तबीयत में सुधार होता गया । चार महीने में मेरा वजन 26 किलो घट गया था । मुझे भूख नहीं लगती थी। अब मेरा वजन 7-8 किलो बढ़ गया है ।'