साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा साबित हुआ था। इस साल बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा था जिसमें ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। ऋषि कपूर आज भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं हैं।हाल ही में टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी ऋषि कपूर को याद किया गया। उन्हें एक एपिसोड में खास श्रद्धाजंलि दी जाएगी। इसमें अभिनेत्री नीतू कपूर भी शामिल होंगी।
2 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : Sony Tv Instagram
हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो रिलीड हुआ है जिसमें नीतू ऋषि के गानों को जमकर इंजॉय करती नजर आईं। नीतू कपूर ने इस दौरान सबसे साथ कुछ खास यादें भी साझा कीं। शो में जितेंद्र और राकेश रोशन द्वारा भेजा गया एक खास वीडियो भी चलाया जाएगा जिसमें वो ऋषि कपूर के बारे में बात करेंगे।
3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो इस वीडियो के चलाए जाने के दौरान नीतू कपूर काफी भावुक हो गईं और उन्हें देखकर सेट पर सबकी आंखें नम हो गईं। जितेंद्र ने ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं ऋषि को कितना याद करता हूं। वो हमेशा मेरे लिए चिंटू ही रहेगा। मैं नीतू जी को सलाम करता हूं कि वो हमेशा ऋषि की अच्छी साथी बनी रहीं और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहीं'।
4 of 5
नीतू कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद नीतू अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि, 'मैं आज ऋषि और अपनी प्रेम कहानी सेलिब्रेट करना चाहती थी लेकिन उनके दोस्तों के प्यार और इस वीडियो को देखने के बाद मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मैं बहुत भावुक हूं। इसके साथ ही नीतू कपूर अपने और ऋषि कपूर के गाने 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे'और 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस करते भी नजर आईं।
5 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू कपूर ने ये भी बताया कि क्यों ऋषि के जाने के बाद उन्होंने काम पर वापस आने का फैसला किया। नीतू ने कहा कि, 'ऋषि के जाने के बाद मैं टूट गई थी और अकेला महसूस कर रही थी, लेकिन फिर मैंने बहुत हिम्मत करते काम पर वापसी का मन बनाया क्योंकि मैं खुद को व्यस्त रखना चाहती थी'। बता दें कि नीतू बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और वरुण धवन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।