{"_id":"5da6a0cd8ebc3e01711f851e","slug":"neena-gupta-share-photo-with-her-film-trikal-costar-nikhil-bhagat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीना गुप्ता की 34 साल पुरानी फोटो हुई वायरल, फिल्म 'त्रिकाल' का एक्टर अब दिखने लगा है ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीना गुप्ता की 34 साल पुरानी फोटो हुई वायरल, फिल्म 'त्रिकाल' का एक्टर अब दिखने लगा है ऐसा
Wed, 16 Oct 2019 10:17 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
neena gupta
- फोटो : social media
नीना गुप्ता अपनी फिल्मों और फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं । हाल ही में नीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की । नीना की ये तस्वीर 34 साल पुरानी है । इस तस्वीर में नीना के साथ उनके कोस्टार निखिल भगत भी नजर आ रहे हैं ।
nikhil bhagat
- फोटो : social media
ये तस्वीर 1985 में आई फिल्म 'त्रिकाल' की शूटिंग के दौरान की है । नीना और निखिल ने गोवा में फिल्म की शूटिंग की थी । इस फोटो के कैप्शन में नीना ने लिखा, 'थ्रोबैक- त्रिकाल में मैं और निखिल । निखिल अब तुम कहां हो और अब कैसे दिखते हो ।'
nikhil bhagat
- फोटो : social media
इस पोस्ट पर नीना के दोस्त और बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट किया । नीना के 'बधाई हो' कोस्टार आयुष्मान खुराना ने इस पर दिल वाला इमोजी बनाया । वहीं एक फैन ने लिखा, 'उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म तमाशा में काम किया था।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छे कपल । मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक ।'
View this post on Instagram
#Throwback Me and Nikhil in #Trikal Where are you Nikhil, what do you look like now?
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta
- फोटो : instagram
बता दें कि निखिल भगत फिल्म 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे । उनकी तस्वीर देख आपको पता चल जाएगा कि वो अब कैसे दिखते हैं । नीना गुप्ता इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की शूटिंग कर रही हैं । उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए एक फोटो भी शेयर की थी । इस तस्वीर में नीना अपने कोस्टार गजराज राव के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
neena gupta
- फोटो : social media
नीना गुप्ता कुछ दिनों पहले उस वक्त चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने फिल्म 'सांड की आंख' को लेकर कमेंट किया था। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने बूढ़ी दादियों का रोल निभाया है । ट्रेलर देखने के बाद नीना ने ट्वीट कर कहा था कि कम से कम हमारी उम्र के रोल तो हमें दे दो । इसके बाद नीना का सपोर्ट आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी किया था ।