तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बहुत पसंद भी किया जा रहा है। यह वीडियो विदेश का है जहां नयनतारा अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और उस दौरान किसी ने यह वीडियो बनाया है जिसे खुद नयनतारा ने शेयर किया है। इस वीडियो को अबतक कई यूजर्स देख चुके हैं..और अभी भी इसे देखने की इंटरनेट पर होड़ लगी हुई है..
सुपरडांसर और साउथ एक्टर प्रभुदेवा के साथ अफेयर की चर्चा में रहीं एक्ट्रेस नयनतारा अपनी अमकमिंग फिल्म एसएक 13 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग अजरबैजान में हो रही है। फिल्म को सिवा कार्थिकेयन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।
वहीं, शूट के दौरान एक बच्ची संग उन्होंने एक वीडियो बनावया जिसमें वह बच्ची नयनतारा के गले लग काफी खुश लग रही है। नयनतारा को वीडियो इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया जिसके बाद से यूजर्स इसे बड़े चाव से देख रहे हैं।
बता दें कि फिल्म एसके 13 केई नानावल राजा प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म का म्यूजिक हिप-हॉप आदी ने कंपोज किया है। फिल्म में नयनतारा के अपोजिट सतीश होंगे। वहीं, नयनतारा की एक्टर अजीत के साथ फिल्म विस्वासम भी बन चुकी है जो साल 2019 में पोगंल के शुभ अवसर पर रिलीज होगी।
बता दें कि नयनतारा ने लगातार दो फिल्में हिट दी है जिसमें कोलामावू कोकिला और इमायक्का नोदिगल शामिल है। ये दोनों ही फिल्में तमिल में बनी हैं। वहीं, तेलुगू में फिल्म जेय सिम्हा भी हिट रही। बता दें कि साल 2019 में नयनतारा की किट्टी, विज, आयरा, कोलायुथीर कालम और सेरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।