साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 9 जून को हुई इस शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। वहीं, अब जल्द दी नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंट्री भी आने वाली है। नेटफ्लिक्स के माध्यम से दोनों की लव स्टोरी दर्शकों तक पहुंचेगी, जिसका काम अभी चल रहा है।
2 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा और विग्नेश की शादी तमिलनाडु के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई थी। अब नेटफ्लिक्स दोनों की इस प्यारी सी लव स्टोरी को डॉक्युमेंट्री का रूप दे रहा है। फिलहाल इस डॉक्युमेंट्री का कोई नाम नहीं रखा गया है। यह भारत में दिखाई जाने वाली पहली ऐसा डॉक्युमेंट्री होगी।
3 of 4
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने एक कहा कि हम अनस्क्रिप्टेड कंटेंट का एक घर हैं, जो भारत और बाहर के दर्शकों को बढ़िया कंटेंट से जोड़े रखता है। 20 साल के अपने करियर में नयनतारा एक सुपरस्टार रही हैं। क्रिएटिव पार्टनर, निर्देशक गौतम वासुदेवन और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर बनी इस डॉक्युमेंट्री में नयनतारा की विग्नेश से शादी होने तक की खूबसूरत कहानी को अपने सदस्यों को दिखाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।
4 of 4
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी ने कई ओटीटी प्लेटफार्मों का ध्यान आकर्षित किया था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने शादी की व्यवस्था के लिए भुगतान किया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपल को विग्नेश के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद नोटिस दिया गया था और नेटफ्लिक्स ने डील से बैकआउट कर लिया था। हालांकि, अब नेटफ्लिक्स ने ऐसी असत्यापित रिपोर्टों पर विराम लगा दिया है। वहीं, बता दें कि नयनतारा शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।