नव्या नवेली और आर्यन हाल ही में विदेश से घूमकर लौटे हैं। विदेश में जब दोस्तों संग दोनों घूम रहे थे, तो एक रात सोती हुई नव्या के कमरे में जाकर आर्यन ने एक मस्ती नव्या के साथ कर दी थी, उसका बदला अब उन्होंने मुंबई आकर लिया है। दरअसल दोनों दोस्तों के बीच क्या चल रहा है, ये हम आपको बताते हैं।
सोते हुए आर्यन से नव्या ने लिया विदेश का बदला
नव्या, आर्यन और उनके साथ लंदन में पढ़ाई करने वाले दोस्त इन दिनों मुंबई में हैं। सभी खूब मस्ती कर रहे हैं। लगातार घूमना-फरना भी हो रहा है। हाल ही में ग्रेजुएट होने वाले वाले नव्या और आर्यन मुंबई आने से पहले थाइलैंड में थे। वहां समंदर पर यॉट में नव्या सो रही थीं तो आर्यचन ने सोते हुए उनके साथ एक छेड़खानी कर दी, जिसके बाद वो उनसे बदले की ताक में थी, मौका मिला दिल्ली आकर।
सोते हुए आर्यन से नव्या ने लिया विदेश का बदला
दरअसल थाइलैंड में जब नव्या सो रही थीं, तो आर्यन ने उनकी तस्वीर खींच ली और इसे सोशल साइट पर डाल दिया। नव्या ने जब देखा तो बोल दिया कि बच्चू तुझे सबक सिखाउंगी। अब हुआ यूं कि आर्यन सो रहे थे कि नव्या आ गईं। नव्या ने उन्हें सोते देखा तो फट से उनके खुले मुंह की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। साथ ही सवाल भी कर दिया कि बताइए आपका कोई दोस्त भी इस तरह सोता है (खबर की पहली तस्वीर)। नव्या सिर्फ आर्यन की खबर ही नहीं ले रही हैं बल्कि और भी बहुत कुछ कर रही हैं।
सोते हुए आर्यन से नव्या ने लिया विदेश का बदला
नव्या की मस्ती मुंबई आकर भी कम नहीं हुई है। वो दोस्तों संग बीच पर दिख रही हैं। आर्यन और और दूसरे दोस्तों के साथ उनके खास दोस्त हैरी भी उनके साथ है।
सोते हुए आर्यन से नव्या ने लिया विदेश का बदला
नव्या ने दोस्तो के साथ ये तस्वीर साझा की है। इसमें वो दोस्तों के साथ मस्ती के मूड मे हैं।