बीते दिनों नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। वहीं अब नरगिस ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है जिसने तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर में नरगिस के कथित ब्वॉयफ्रेंड उन्हें किस कर रहे हैं। नरगिस ने यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
यह वीडियो फिल्म के सेट का है। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब नरगिस और उनके ब्वॉयफ्रेंड का इस तरह का वीडियो सामने आया हो। इस शख्स का नाम मैट आलोंजो है जो कि अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर हैं। कहा जा रहा है कि उदय से साल 2016 में ब्रेकअप होने के बाद वह मैट को डेट कर रही हैं।
3 of 4
Matt Alonzo and Nargis Fakhri
इससे पहले भी नरगिस की इस डायरेक्टर को किस करते हुए फोटो वायरल हुई थी । इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर आई थी । यह दोनों एक साथ कैलिफोर्निया घूमने भी गए थे जिसकी तस्वीर मैट ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
आपको बता दें, नरगिस और मैट की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी । मैट ने Woofer song को डायरेक्ट किया था । यह गाना साल 2017 में लॉन्च हुआ था । इसके बाद नरगिस और मैट ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था । कुछ समय पहले नरगिस उदय के घर पर भी देखी गई थीं ।