साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा नम्रता शिरोडकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। नम्रता शिरोडकर बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा मिस इंडिया भी रह चुकी हैं, लेकिन उनका बॉलीवुड में कुछ खास करियर नहीं रहा है। वहीं बॉलीवुड की ऐसी कई विश्व सुंदरियां फिल्मों में आईं। कुछ ने खूब कमाल किया तो कुछ का करियर जल्दी ही खत्म हो गया। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है कि आजकल ये सुंदरियां हैं कहां?
2 of 11
namrata shirodkar
- फोटो : file photo
1993 में नम्रता शिरोडकर के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। नम्रता ने साउथ के स्टार महेश बाबू से शादी कर ली।
3 of 11
lara dutta
- फोटो : file photo
2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स साइप्रस का खिताब जीता। उन्हें लंबे समय तक फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी है, वो अपने परिवार को ही ज्यादा वक्त दे रही हैं।
4 of 11
juhi chawla
- फोटो : file photo
1984 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली जूही चावला ने फिल्मों में खूब सफलता पाई। अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही ने शादी से सबको चौंका दिया। उन्होंने उम्र में अपने से काफी बड़े जय मेहता से शादी की।
5 of 11
संगीता बिजलानी
- फोटो : file photo
संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का ताज जीता। सलमान खान के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे, लेकिन फिर सलमान से उनका अलगाव हुआ और उन्होंने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।