फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: सामंथा के साथ एक बार फिर फिल्मों में नजर आएंगे नागा चैतन्य! अभिनेता ने दिया ये जवाब

Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Naga Chaitanya talks about if he is going to work with Samantha Ruth Prabhu in films again
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ स्टार नागा चैतन्य जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह अगले महीने रिलीज हो रही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे। बीते कुछ समय से नागा चैतन्य अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए। पिछले साल नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु एक दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में नागा चैतन्य ने सामंथा के साथ फिर से काम करने को लेकर बात की।

Naga Chaitanya talks about if he is going to work with Samantha Ruth Prabhu in films again
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग होने की घोषणा की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे, ऐसे में सभी उनके इस फैसले से हैरान रह गए थे। चैतन्य और सामंथा ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी की थी। दोनों कई फिल्मों में एक साथ भी नजर आए थे और हाल ही में चैतन्य ने खुद कहा था कि सामंथा के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सबसे ज्यादा थी।

Naga Chaitanya talks about if he is going to work with Samantha Ruth Prabhu in films again
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने जब सवाल किया गया कि क्या वह और सामंथा जल्द ही एक साथ स्क्रीन पर दिखाई दे सकते हैं। इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह एकदम क्रेजी होगा। लेकिन ये मैं नहीं जानता, केवल यूनिवर्स ही जानता है। देखते हैं आगे क्या होता है। हालांकि दोनों का ऑनस्क्रीन रीयूनियन आसान नहीं हो सकता है क्योंकि सामंथा ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' में स्वीकार किया है कि दोनों के बीच अभी अच्छे हालात नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya talks about if he is going to work with Samantha Ruth Prabhu in films again
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक और इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने कहा था कि मेरे द्वारा की जाने वाली फिल्मों की तुलना में मेरे निजी जीवन के बारे में शोर ज्यादा होता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अभी समय ऐसा ही है और इसी तरह मीडिया के कुछ वर्ग रिपोर्ट करना पसंद कर रहे हैं। हर किसी के अपने तरीके होते हैं, इसलिए यह ठीक है। चैतन्य की पहली बॉलीवुड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक रूपांतरण है। इसमें आमिर खान और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed