{"_id":"5df867918ebc3e87cc2f0b84","slug":"nafisa-ali-diagnosed-stage-3-cancer-miss-india-pic-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थर्ड स्टेज कैंसर की वजह से ऐसी हो गई पूर्व मिस इंडिया की हालत, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थर्ड स्टेज कैंसर की वजह से ऐसी हो गई पूर्व मिस इंडिया की हालत, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नफीसा अली
- फोटो : instagram
Link Copied
‘यमला पगला दीवाना’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘लाहौर’ जैसी बेहतरीन फिल्में करने वालीं नफीसा अली इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं। नफीसा अली का जन्म 18 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ। उनके परिवार की जड़े पश्चिम बंगाल से जुड़ी हैं। नफीसा 1976 में मिस इंडिया बनी थीं।
2 of 5
नफीसा अली
- फोटो : instagram
कैंसर से जंग लड़ रही नफीसा ने अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर 1976 है, जब वह मिस इंडिया बनी थीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- '19 की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मैं। ये तस्वीर मेरे पिता अहमद अली ने ली थी।'
3 of 5
नफीसा अली
- फोटो : instagram
नफीसा की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। कैंसर की वजह से नफीसा के लुक में बहुत बदलाव आ गए हैं। नफीसा ‘मिस इंटरनेशनल-1977’ में रनर अप भी रह चुकी हैं। फिल्म ‘जुनून’ से नफीसा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने मात्र 9 फिल्मों में काम किया है। वह शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और सलमान खान जैसे स्टार के साथ काम कर चुकी हैं।
नफीसा की शादी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पोलो खिलाड़ी कर्नल आरएस सोढ़ी से हुई। शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया। कैंसर के बाद नफीसा अपने परिवार के साथ वक्त बिताते और तस्वीरें साझा करते हुए दिखाईं देती हैं। नसीफा कैंसर के थर्ड स्टेज में हैं और ऐसे में उनकी ये तस्वीर सच में प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
5 of 5
nafisa ali
- फोटो : instagram
कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रहीं नफीसा अली ने कहा था कि वह जिंदगी में कोई अनहोनी होने से पहले अपने तीसरे नाती या नतनी को देखना चाहती हैं। नफीसा ने यह भी बताया था कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला। उन्होंने कहा था- मैंने पेट में दर्द के चलते दिल्ली में डॉक्टर से मुलाकात की थी। पांच दिन दवाईयां खाने के बाद दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरी जांच में पता चला कि मुझे तीसरे स्टेज का कैंसर है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।