सब टीवी पर आने वाले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता ने #MeToo कैंपेन का समर्थन किया है। वैसे तो बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत का श्रेय तनुश्री दत्ता को जाता है लेकिन मुनमुन दत्ता काफी समय से इस बात को उठाती रही हैं।
2 of 7
munmun dutta
- फोटो : instagram
अब जब यौन शोषण पर महिलाएं खुलकर आगे आ रही हैं तो मुनमुन दत्ता ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा कि 'हर महिला को कभी ना कभी लैंगिक शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जो महिलाएं आज #MeToo कैंपेन के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रही हैं उनका सम्मान किया जाना चाहिए।'
मुनमुन दत्ता ने पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि 'यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्या कितनी बड़ी है। आपको आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। यह आप सब की नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, मांओं, पत्नियों और यहां तक की मेड तक के साथ।'
मुनमुन ने लिखा, 'ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा करके मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थीं क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'
मुनमुन आगे कहती हैं, 'आप समझ नहीं पाती कि आप अपने पैरेंट्स को यह कैसे बताएंगी या आप शर्म के मारे यह किसी को बता ही नहीं पाती हैं और तब आपके भीतर मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगती है, क्योंकि आपको लगता है कि यही वह अपराधी है जिनकी वजह से आपको यह महसूस करना पड़ा है। एक ऐसी भावना, जिससे बाहर आने में आपको सालों लग जाते हैं।'