कमाल राशिद खान अपने ड्रामेबाजी के चलते हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक्टिंग की दुनिया में तो उन्हें महारत मिली नहीं लेकिन ड्रामेबाजी और बयानबाजी में उन्हें महारत मिल चुकी है। हाल में ही उनके ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके ट्विटर से अपना अकाउंट फिर से एक्टिव कराने की गुहार लगाई है और धमकी दी है कि अगर ये अकाउंट रिस्टोर नहीं हुआ तो वो सुसाइड कर लेगें।
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर के बाद मुंबई पुलिस का आत्महत्या निरोधक दल केआरके के घर पहुंच गया। पुलिस उन्हें समझने की कोशिश कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को केआरके की आत्महत्या की खबर पुलिस को किसी ने कॉल करके दी थी।
पढ़ें: सुहागरात के सीन की शूटिंग में कुछ ऐसा हुआ, अचानक एक्ट्रेस की साड़ी में लगी आग
गौरतलब है कि केआरके अपने ट्विटर अकाउंट से किसी स्टार के लिए विवादास्पद कमेंट कर देते थे तो कभी किसी फिल्म पर उल्टी-सीधी समीक्षा कर देते हैं। आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' के बारे में गंदी बातें लिखने के बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था और अब उन्होंने अपने ट्विटर को दोबारा शुरू करने के लिए धमकी दे दी है।
वैसे ये पता नहीं चल सका था कि उनकी शिकायत किसने की थी। कुछ समय पहले उनके ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किया गया था। अब उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके ट्विटर से अपना अकाउंट फिर से एक्टिव कराने की गुहार लगाई है और धमकी दी है कि अगर ये अकाउंट रिस्टोर नहीं हुआ तो वो सुसाइड कर लेगें।
पढ़ें: सारा से लेकर जाह्नवी तक, 'पद्मावती' के ट्रेलर की सक्सेस पार्टी में चमके सितारे, PHOTOS
केआरके ने प्रेस रिलीज जारी करके कहा है- @Twitterindia और स्टाफ महिमा कौल, विरल जैन और तरनजीत सिंह से मेरी रिक्वेस्ट है कि मेरे अकाउंट को 15 दिन के अंदर दोबारा शुरू किया जाए। पहले उन्होंने मुझसे लाखों रुपये चार्ज किए और फिर अचानक ही मेरा अकाउंट सस्पेंड कर दिया।