&TV पर टेलिकास्ट होने वाले शो 'अग्निफेरा' के सेट पर सुहागरात का सीन फिल्माते वक्त आग लग गई। आग एक्ट्रेस युक्ति कपूर की साड़ी में लगी। जिसके बाद युक्ति गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं।
दरअसल, शो में रागिनी का किरदार निभाने वाली युक्ति और अंकित गेरा उनके पति अनुराग की भूमिका में हैं। शो में इन दोनों कलाकार के बीच सुहागरात का सीन शूट किया जा रहा था।
अंकित और युक्ति को फूलों वाली सेज पर जाना था उसी दौरान युक्ति की साड़ी ने आग पकड़ ली। यह आग सजावट के लिए लगी मोमबत्तियों के चलते लगी हालांकि क्रू के सही वक्त पर सक्रिय हो जाने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और टीम द्वारा आग बुझा दी गई
युक्ति ने बयान में कहा- 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि रोमांटिक सीन मेरे लिए बुरे सपने में बदल गया। मैं बहुत डर गई थी। हालांकि टीम बहुत एक्टिव थी, इसलिए हम बड़ी दुर्घटना से बच गए।'
जयपुर की रहने वाली युक्ति एयर होस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन किस्मत उन्हें यहां ले आई। सीरियल में बोल्ड किरदार निभाने वाली युक्ति रियल लाइफ में बहुत शांत हैं।