आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है । फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है । कुछ ने इसे जबरदस्त बताया है, वहीं कुछ ने हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' की कॉपी कहा है ।
मुंबई पुलिस ने लिया आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का सहारा, अमिताभ बच्चन ने ऐसे दिया जवाब
No place for Thugs in Mumbai #NoCityForThugs pic.twitter.com/xGLsQpi9RM
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) September 29, 2018
वहीं अब मुंबई पुलिस ने भी अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की तारीफ की है । मुंबई पुलिस ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह ही एक पोस्टर बनाया है और इसे टि्वटर पर पोस्ट किया । इसमें एक तरफ आमिर खान नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ।
Waise, aap ka swabhav to shaqq, din-raat mehnat, aur satarkta hai. Bharosa to hum aap pe karte hain. Respect. 🙏 https://t.co/Jd3FiSHSuG
मुंबई पुलिस के ट्वीट में साफ लिखा है कि ये शहर ठग्स के लिए नहीं हैं । इस पोस्टर के कैप्शन में फिल्म का एक डायलॉग लिखा है, 'धोखा स्वभाव है हमारा' । जिसके बाद आमिर और अमिताभ ने ट्वीट करके मुंबई पुलिस की सराहना की ।
yes indeed .. sahi 🙏 .. respect for the Mumbai Police https://t.co/SREhhIN368
आमिर ने लिखा, "वैसे आप का स्वभाव तो शक, दिन-रात मेहनत और सतर्कता है । भरोसा तो हम आप पर करते हैं । सम्मान ।" अमिताभ ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,"हां बिल्कुल.. मुंबई पुलिस को सम्मान ।" बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 8 नवंबर को रिलीज होगी ।