फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से 'शक्तिमान' में बदल गई थी गीता विश्वास, मुकेश खन्ना ने बताई वजह

Fri, 22 Jan 2021 10:00 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
mukesh khanna reveals why geeta vishwas changed in shaktimaan kitu gidwani vaishnavi
मुकेश खन्ना-गीता विश्वास - फोटो : फाइल

देश के पहले सुपरहीरो टीवी शो 'शक्तिमान' की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। आज भी लोग इन कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से ही पहचानते हैं। बच्चों की पंसदीदा कलाकारों की लिस्ट में शुमार शो ने 8 साल तक फैंस का मनोरंजन किया। लेकिन फैंस के दिमाग में एक सवाल था आखिर शक्तिमान शो से पुरानी गीता विश्वास को क्यों बदल दिया गया था?


 
mukesh khanna reveals why geeta vishwas changed in shaktimaan kitu gidwani vaishnavi
मुकेश खन्ना

अब लगभग 20 साल बाद मुकेश खन्ना ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'भीष्म इंटरनेशनल' पर इस बात का खुलासा किया है। मुकेश खन्ना कहते हैं, 'मेरे शक्तिमान के दोस्त ये पूछते रहते हैं कि आपने शो में गीता विश्वास को क्यों चेंज कर दिया? कई सालों तक हमने ये बात किसी को नहीं बताई मगर अब मैं समझता हूं कि वक्त आ गया है कि आपको मैं यह बता दूं कि क्यों हमने शक्तिमान में किटू गिडवानी को चेंज करके गीता विश्वास के लिए वैष्णवी को चुना।

mukesh khanna reveals why geeta vishwas changed in shaktimaan kitu gidwani vaishnavi
mukesh khanna
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि शुरू के एपिसोड में वो बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही थी। लेकिन एक दिन अचानक उसने डायरेक्टर से कहा, 'जानी दिस इज नॉट माय कप ऑफ टी। बहुत भागदौड़ हो जाती है।' इसपर मैंने डायरेक्टर से कहा कि उससे कहो कि अगर तुम सीरियल कर रही हो और तुम सुपरहीरो के सामने हो तो भागदौड़ तो होगी ही, वो तुम्हें समझकर ही साइन करना चाहिए था। उस वक्त उसके पास कुछ फ्रेंच फिल्मों का भी ऑफर था। मुकेश खन्ना ने बताया कि तब हमने गीता विश्वास को चेंज कर दिया और वैष्णवी को वह रोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh khanna reveals why geeta vishwas changed in shaktimaan kitu gidwani vaishnavi
शक्तिमान

बता दें कि इसके बाद वैष्णवी ने शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार के कारण उन्हें घर घर तक पहचान मिली। उनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके किरदार को शो से बाहर किया गया था तो फैंस, मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड करने लगते हैं। शो में वह एक पत्रकार के तौर पर थी, जिसने शक्तिमान के बारे में पहली बार दुनिया को रूबरू करवाया था। वैसे तो वैष्णवी ने अपने करियर में तमाम फिल्में भी की हैं लेकिन आज तक लोग उन्हें गीता विश्वास के तौर पर ही जानते हैं।

विज्ञापन
mukesh khanna reveals why geeta vishwas changed in shaktimaan kitu gidwani vaishnavi
मुकेश खन्ना

इससे पहले मुकेश खन्ना ने कहा कि भारत डेमोक्रेसी का नुकसान उठा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने देश में टू पार्टी सिस्टम की वकालत की है। मुकेश खन्ना ने ये बातें अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में कही हैं। वह कहते हैं कि 'भारत दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी मानी जाती है। सुनकर अच्छा लगता है लेकिन मुझे दुख तब होता है जब हम उस डेमोक्रेसी का फायदा नहीं नुकसान उठाते रहते हैं। आप पूछेंगे कि डेमोक्रेसी का हम नुकसान कैसे उठा सकते हैं। डेमोक्रेसी तो एक स्वतंत्रता है। हम कुछ भी बोल सकते हैं। अभिव्यक्ति की आजादी है। यह अच्छी बातें हैं लेकिन धीरे धीरे इंसान शातिर होता जाता है तो जब वह कहता है कि कानून अंधा होता है यह उसका फायदा उठाने लगते हैं। हमारे यहां कहा जाता है कि जिस दिन कानून बनता है उस कानून को कैसे तोड़ा जाए इस पर काम शुरू हो जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed