मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का जन्मदिन था। इस मौके पर उनके फैंस ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। फैन क्लब पेज से श्लोका मेहता के बचपन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो ईशा और आकाश के साथ दिख रही हैं। तस्वीर देख साफ है कि श्लोका और ईशा की दोस्ती कितनी गहरी है।
2 of 5
isha ambani, shloka mehta
- फोटो : social media
स्कूल के दिनों की इस तस्वीर में ईशा ने ब्लू कलर की डोंगरी पहनी है जबकि श्लोका उनके पीछे खड़ी हैं। श्लोका ब्लैक कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं। साथ ही श्लोका और ईशा की दो दूसरी दोस्तों को भी देखा जा सकता है।
3 of 5
isha ambani, shloka mehta
- फोटो : social media
इस तस्वीर में देखिए कैसे श्लोका और ईशा स्कूल के एक खेल में हिस्सा ले रही हैं और रस्सी पकड़कर खींच रही हैं। ईशा तो जीतने के लिए पूरी जी जान लगाती दिख रही हैं। उनके पीछे खड़ी श्लोका भी कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक इंटरव्यू में ईशा बता चुकी हैं कि भाभी श्लोका के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है।
4 of 5
Isha Ambani
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 9 मार्च 2019 को जियो वर्ल्ड सेंटर में शाही शादी में आकाश और श्लोका ने सात फेरे लिए थे। देश-विदेश की सभी बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी से पहले स्विट्जरलैंड में प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया था। प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी और युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे।
5 of 5
shloka mehta
- फोटो : social media
आकाश और श्लोका की पढ़ाई एक ही स्कूल से हुई। दोनों धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे। स्कूल में दोनों की खूब अच्छी दोस्ती थी। साल 2009 में दोनों ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। आकाश और श्लोका 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद से एक दूसरे को डेट करने लगे थे। श्लोका आगे की पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चली गईं। वहीं, आकाश भी यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई करने चले गए थे।