ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अगली बड़ी फिल्म 'वॉर' (War) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। स्टंट सीन से भरे हुए इस टीजर को देख फैंस की सांसें थम जाएंगी। ये टीजर बहुत ही कमाल का है। इसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ कमाल के एक्शन दिखा रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच होने वाली है जबरदस्त 'वॉर', टीजर में देखिए ये खतरनाक स्टंट
फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। टीजर में बिकिनी पहले उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी इस फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए टाइगर ने अपने ट्विटर पर लिखा, "ऋतिक रोशन तुम थोड़े बिगड़े हुए जरूर हो लेकिन आओ मैं तुम्हें दिखाता हूं ये कैसे होता है।"
.@iHrithik, your moves may be a little rusty, let me show you how it’s done!https://t.co/tGimxHSCwg#WarTeaser #HrithikvsTiger @yrf @vaaniofficial #SiddharthAnand
यहां देखें टीजर
बाइक से लेकर प्लेन तक पर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन (#HrithikVsTiger) के दूसरे का लगातार पीछा कर रहे हैं। कई जगह तो टाइगर मिसाइल तक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत से ही पूरे 53 सेकंड्स तक आपको एक्शन और मारधाड़ देखने को मिलेगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।