हिंदी सिनेमा में बैड मैन के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर फिल्मों के सबसे खतरनाक विलेन की लिस्ट में शुमार हैं। वह हिंदी फिल्मों में नेगेटिव किरदार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की फिल्मों में सबको डराने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी किसी से डर गए हैं। खास बात ये है कि अभिनेता किसी एक्टर से नहीं बल्कि क्रिकेटर एम।एस धोनी से डर गए हैं। दरअसल, हाल ही में धोनी ने अपने लुक में काफी चेंज किया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।
इसमें क्रिकेटर का न्यू हेयर कट नजर आ रहा है। इस नए लुक में धोनी काफी कूल लग रहे हैं। उनकी तस्वीरों को खुद आलिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज़ को गुलशन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है।
2 of 5
gulshan grover
- फोटो : instagram
तस्वीर को साझा करते हुए गुलशन ने लिखा, ‘माही भाई शानदार लुक... प्लीज़ कोई भी डॉन का रोल एक्सेप्ट मत करना वरना वो मेरे धंधे पर लात होगी। पहले से ही मेरे तीन अजीज़ भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ मुझे इस बिजनेस से बाहर कर रहे हैं। आलिम ख़ान बैडमैन तुम्हारे पास आ रहा है’।
गुलशन ग्रोवर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुलशन ग्रोवर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बैड मैन हमेशा एक अच्छा बैड मैन रहेगा।' वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, 'आदरणीय गुलशन ग्रोवर सर, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। अलग-अलग दौर में बहुत सारे डॉन हो सकता है लेकिन बैड मैन केवल एक ही रहेगा।'
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : instagram@aalimhakim
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के वक्त धोनी ने काफी लंबे बाल रखे थे। उनके बालों का रंग भी सुनहरा था। उस वक्त उनके बाल की दीवानगी भी चरम पर थी। इसके बाद माही ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले, साल 2007 में अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। इसके अलावा भी धोनी समय-समय अपनी हेयरस्टाइल को बदलते रहे हैं और उनके फैंस भी इसे खूब पसंद करते हैं।
5 of 5
Gulshan Grover
- फोटो : amar ujala
इस बीच गुलशन ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।