सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत तमिल रीमेक 'थाडम' में मृणाल ठाकुर की एंट्री हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने खुद इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार मृणाल को कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे लेकर अपनी रजामंदी दे दी है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'निर्माताओं द्वारा मृणाल को बीते दिनों फिल्म की कहानी सुनाई गई है। मृणाल को यह कहानी बेहद पसंद आई। उन्होंने अभी हाल ही में फिल्म 'आंख मिचोली' की शूटिंग खत्म की है और उन्होंने अपनी मई-जून की तारीख इस थ्रिलर फिल्म के लिए दी है। इस फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी, जिसके चलते फिल्म में उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा।'
फिल्मी परदे पर दिखने वाली है एक नई मर्दानी, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर पहनेंगी खाकी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन