ऐसी कई हीरोइनें हैं जिन्होंने अपने बच्चों को अपने दम पर पाला है। किसी ने तलाक के बाद बच्चों की पूरी जिम्मेदारी संभाली तो किसी ने शादी ही नहीं की और बिन ब्याही मां की भूमिका अदा की। ऐसी भी कुछ हीरोइनें रहीं जो शादी से पहले ही मां बन गईं और पूरे गर्व से मां का फर्ज निभाया। मदर्स डे के मौके पर इन माओं को सलाम।
2 of 8
sridevi
- फोटो : file photo
श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी लेकिन उनकी पहली बेटी जान्हवी कपूर का जन्म शादी से कुछ ही महीनों पहले हो गया था। बोनी और श्रीदेवी पर कई उंगलियां भी उठी थीं क्योंकि बोनी पहले से शादी शुदा थे लेकिन श्रीदेवी ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखने का फैसला किया। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अपने बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। जान्हवी तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन अभी खुशी ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है।
3 of 8
Konkona Sen Sharma
- फोटो : social media
कोंकणा सेन शर्मा ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दे दी लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही गर्भवती हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तो तलाक हो गया है लेकिन कोंकणा अपने बेटे को बखूबी पाल रही हैं।
4 of 8
sarika
- फोटो : file photo
कमल हसन की पूर्व पत्नी सारिका की भी यही कहानी है। सारिका पहली बेटी श्रुति से तब प्रेगनेंट हुईं जब वे और कमल लिव इन में रह रहे थे। श्रुति के जन्म के काफी बाद उन्होंने शादी की और फिर दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। अब कमल औऱ सारिका अलग हो चुके हैं।
5 of 8
sushmita sen
- फोटो : file photo
सुष्मिता सेन ऐसी मां हैं जिनकी बेटियां तो दो हैं लेकिन पति एक भी नहीं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। वो सिर्फ 25 साल की थीं जब उन्होंने पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों को अकेले ही पालती हैं।