बॉलीवुड में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जो विवादों में आ जाता है। कभी अभिनेताओं के बयान तो कभी उनकी कोई हरकत अक्सर चर्चा में रहती है। वैसे तो अब तक बॉलीवुड एक्टर्स किसी न किसी वजह से विवादों में रह चुके हैं, लेकिन यहां हम आपको उन मशहूर सितारों के किस्सों के बारे में बताएंगे, जिनकी वजह से वह हमेशा चर्चा में रहेंगे।
2 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
ये किस्सा साल 2009 का है जब एक शो में रैम्पवॉक चल रही थी। इस रैम्पवॉक में अक्षय कुमार भी शामिल थे। वॉक करते हुए अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल के पास गए और सबके सामने अपनी पैंट का बटन खुलवाया। ये वीडियो जमकर वायरल हुआ और दोनों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
3 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान अपने बयानों के जरिए कम और हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके खिलाफ कई मामलों में मुकदमा चल रहा है। सलमान एक बार सोशल मीडिया पर उस समय काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सना खान को गले लगाया था। तब उन्होंने सना को पीछे से पकड़ने की बजाए अपनी मुट्ठी बंद कर ली थी, क्योंकि सना ने बैकलेस ड्रेस पहनी थी।
4 of 6
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
वैसे तो अमिताभ बच्चन का नाम बहुत ही कम सुर्खियों में आता है, लेकिन एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अमिताभव जमकर ट्रोल हुए थे। दरअसल अमिताभ ने उस दौरान पत्नी जया बच्चन को लिप किस कर लिया था। तब सोशल मीडिया में ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हुई थीं।
5 of 6
मीका सिंह, राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीका सिंह
मशहूर गायक मीका सिंह अक्सर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका एक किस्सा जमकर वायरल हुआ था, जब साल 2006 में उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। मीका की इस हरकत के बाद राखी ने उनकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी थी।