दुनिया की सबसे खूबसरत एक्ट्रेस एक बार शाहरुख खान से मिलना चाहती हैं। वे जल्द भारत आने वाली हैं, जानिए उन्हें क्यों पसंद है शाहरुख...
मशहूर इटालियन एक्ट्रेस मोनिका बलूची मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाली हैं। दुनिया की सबसे खूबसरत महिला कही जाने वाली बलूची फिल्म क्रिटिक अनुपम चोपड़ा से सिनेमा पर बात भी करेंगी। बलूची ने अपने टूर के दौरान शाहरूख खान से मिलने की भी इच्छा जताई। वो मोरक्कों में एक बार उनसे मिल भी चुकी हैं।
फिल्म देवदास से हुई किंग खान की कायल
मोनिका ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म देवदास को देखा जिसके बाद से वे भारत में फिल्म करना चाहती हैं। मोनिका डायरेक्टर शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन, अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' और नीरज घेवान की फिल्म 'मसान' की कायल हैं।
फिल्म डायरेक्टर की तारीफ के पुल बांधे
कई डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी मोनिका ने कहा कि अलग-अलग नजरिए से देखा जाए तो हर डायरेक्टर अपने आप में टेलेन्टड है। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक महान डायरेक्टर अपने आप में पूरा का पूरा यूनिवर्स होता है जो हर चीज को बारिकी से समझने की कोशिश में लगा रहता है।
खूबसूरती को लेकर कही इतनी खूबसूरत बात
जब अनुपमा चोपड़ा ने उनसे पूछा कि क्या खूबसूरती करियर में बाधा होती है तो उन्होंने बड़ी खूबसूरती से इस सवाल का ये जवाब दिया कि 'सौन्दर्यता एक घोड़े की तरह है और ये हमे देखना होता है कि हमे कैसे इसे चलाना है, अगर आप सौन्दर्यता के पीछे ही भागते रहोगे तो आप करियर में ज्यादा कुछ नहीं कर पाओगे।
बच्चों ने सिखाई जिंदगी की रियल्टी
मोनिका 40 और 45 की उम्र में दो बार मां बनी। जब उनसे उनके बच्चों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे उनकी जिंदगी में शांति लेकर आए हैं और कहा कि उन्हें बच्चों से ही पता चला है कि आखिर जिदंगी का असल महत्व क्या है।