दुनिया भर में आज क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर सभी अपने परिवार और करीबियों के साथ इस खास दिन को एंजाय कर रहे हैं। हालांकि, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस साल क्रिसमस में अपने घर नहीं जा पाईं। ED ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अभिनेत्री को इस बार परिवार से दूर अकेले ही यह त्योहार मनाना होगा।
दरअसल, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में जैकलीन का नाम सामने आने से ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इसके साथ ही ईडी आरोपी सुकेश की तरफ से दिए गए सारे तोहफे जब्त करने की प्रोसेस में है। यह पहली बार नहीं है जब प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को भारत से बाहर जाने के लिए मना किया हो। इससे पहले एक्ट्रेस को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते रियाद जाना था, लेकिन ईडी ने उन्हें मुंबई एरयपोर्ट पर ही रोक लिया था।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि, 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभी जांच चल रही है और अभिनेत्री को इस मामले में अभी तक क्लीनचिट नहीं मिली है। इस वजह से वह देश से बाहर नहीं जा सकती हैं। इस मामले में आरोपी ने जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी और एक्टर हरमन बावेजा जैसे बॉलीवुड कलाकारों का नाम भी लिया है।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
ईडी को दिए अपने बयान में सुकेश ने बताया कि वह हरमन बावेजा को जानते थे और उनकी अगली फिल्म 'कैप्टन' को को-प्रोड्यूस करने की भी प्लानिंग थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को मुख्य भूमिका में साइन करने की भी बात हुई थी। उसने यह भी बताया कि शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा को जेल से छुड़वाने के लिए उससे संपर्क किया था।
4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व फाउंडर को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर उनके परिवार से 200 करोड़ रुपए की ठगी की। खबरों के मुताबिक सुकेश इन्हीं पैसों को फिल्मी कलाकारों पर लुटा रहा था। इसके लिए सुकेश ने जेल से ही फोन पर कई अभिनेत्रियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाया था। खबरों की मानें तो चाहत खन्ना, नेहा कपूर और नोरा फतेही ने सुकेश से तिहाड़ जेल में कई बार मुलाकात की थी।
5 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश चंद्रशेखर कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आलीशान जिंदगी जीने के लिए सुकेश 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। बेंगलुरु में ठगी करने के बाद उसने चेन्नई और दूसरे शहरों में भी लोगों को निशाना बनाया। सुकेश के ऊपर 30 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।