एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ अब बिहार में 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को मुंबई और गुजरात में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इसे देखते हुए फिल्म निर्माता ने ये फैसला लिया है।
2 of 4
पाकिस्तान में जय श्री राम
फिल्म के निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह ने फिल्म पर बात करते हुए बताया, 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' के जरिए देशभक्ति की भावना को भोजपुरिया पर्दे पर बहुत ही शिद्दत से उतारने का प्रयास सफल रहा है। फिल्म में देश, राष्ट्रध्वज और भारत सरकार का उल्लेख है।'
3 of 4
पाकिस्तान में जय श्री राम
उन्होंने कहा, आमतौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों में प्रेम कहानियां पर बनती हैं, मगर इस फिल्म में समाज और देश में अत्याचार, अन्याय और विसंगतियों पर आधारित अलग-अलग सच्ची घटना पर एक जोशीली कहानी लोगों को पसंद आ रही है।
4 of 4
पाकिस्तान में जय श्री राम
राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकन’ विक्रांत सिंह राजपूत और ‘बिग बॉस’ फेम मोनालिसा की जोड़ी साथ है। फिल्म के निर्देशक रामाकांत प्रसाद हैं। फिल्म में विक्रांत व मोनालिसा के अलावा खलनायक अवधेश मिश्रा, नेहा सिंह, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।