प्यार किसी भी इंसान की जिंदगी का अहम पहलू होता है... या कहें कि आधार स्तंभ। किसी एक स्पेशल वन से मिलना और फिर हमेशा के लिए उसी का होकर रह जाना बेहद खूबसूरत अहसास होता है। जितना स्पेशल प्यार और प्यार का अहसास होता है, उतनी स्पेशल होती है इसकी कहानियां। जब दो लोग मिलते हैं और एक-दूसरे में कहीं खोकर रह जाते हैं...यह दुनिया इस तरह की गुदगुदा देने वाली कहानियों से भरी पड़ी है। टीवी अभिनेत्री मोना सिंह और उनके पति श्याम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। सबसे अलग, लेकिन प्रेम में पड़े सभी युवाओं के जैसी...
2 of 4
मोना और श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
मोना ने श्याम से साल 2019 में शादी की थी। इससे पहले ये दोनों पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे और मोहब्बत करते थे। पहले मुलाकात, फिर दोस्ती और फिर प्यार का यह सफर शादी तक पहुंचा। बता दें कि मोना और श्याम अपने एक करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी में मिले थे। पहली ही मुलाकात में दोनों की निगाहें एक-दूसरे पर टिकी रह गई थीं। दोनों एक-दूसरे की पहली नजर का प्यार थे। मोना को श्याम की जिस चीज ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह था उनका मजाकिया अंदाज।
3 of 4
मोना और श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत करते हुए मोना दोनों के रिश्ते के बीच प्यार और इज्जत की बात पर जोर देती हैं। वह कहती हैं कि मुझे श्याम का सेंस ऑफ ह्यूमर मुझे बेहद पसंद है। उनकी सबसे खास बात है कि वह मुझमें कुछ भी बदलना नहीं चाहते। मैं जैसी हूं, उन्हें पसंद हूं और वह मुझे ऐसा रहने देने के लिए हमेशा तैयार हैं। मोना कहती हैं कि मैं कई मौकों पर बहुत परेशान करने वाली होती हूं, लेकिन इसे लेकर श्याम बेहद सौम्य स्वभाव के हैं। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देते हैं। यही बात हमारे रिश्ते को खास बनाती है।
4 of 4
मोना और श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
श्याम के शादी के प्रपोजल को याद करते हुए मोना बहुत मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि वह बिलकुल भी अच्छा अनुभव नहीं था। हम कार से कहीं जा रहे थे। उन्होंने मुझे बीच रास्ते में कार रोककर प्रपोज किया। श्याम के हाथ में रिंग थी और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके साथ शादी करूंगी?...जब तक कि मैं कुछ भी बोल पाती, घबराहट के मारे रिंग श्याम के हाथों से छूट गई थी। यहां तक कि हमारी गाड़ी के रुकने के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था। हनीमून के बारे में याद करते हुए मोना कहती हैं कि लॉकडाउन हमारे लिए हनीमून जैसा ही था। हमने घर में रहकर उन पलों को यादगार बनाया।