आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक बड़े बजट की फिल्म थी लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। इसे बायकॉट का असर कहें या कुछ और लोगों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया। हालांकि मेकर्स का कहना है कि उन्हें इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिल्म के हिट और फ्लॉप होने की बात पर एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री मोना सिंह (जिन्होंने फिल्म में आमिर की मां का किरदार अदा किया है) ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
2 of 4
मोना सिंह-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बोली नहीं लग सकता हिट और फ्लॉप का लेबल
लाल सिंह चड्ढा को 180 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया था लेकिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म तकरीबन 58 करोड़ की कमाई के साथ पूरी तरह से सिमट गई थी। अभिनेत्री मोना सिंह का कहना है कि आमिर खान के साथ इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है और लाल सिंह चड्ढा एक ऐसी फिल्म है, जिसे हिट या फ्लॉप का लेवल नहीं दिया जा सकता ये एक एपिक फिल्म है।
3 of 4
मोना सिंह-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए मोना सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बारे में बात करते हुए कहा "फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर अधिक लोगों तक पहुंचेगी। उनका एक अलग दृष्टिकोण होगा। यह एक अल्पकालिक (कम समय तक रहने वाली) फिल्म नहीं है, जिसे हिट या फ्लॉप का लेबल दिया जा सकता है। यह लंबे समय तक लोगों के साथ रहेगी।" एक्ट्रेस मोना ने आगे बात करते हुए कहा, "मैं इतनी प्यारी फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं"।
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑस्कर विजेता फिल्म की रीमेक है लाल सिंह चड्ढा
'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। टॉम हैंक्स की मुख्य भूमिका वाली फॉरेस्ट गंप ऑस्कर विजेता फिल्म रही थी। हालांकि आमिर खान की फिल्म इसकी सफलता को नहीं भुना पाई और कई कारणों से बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।