बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक हैं। मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी 29 जनवरी 2013 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज उन दोनों की शादी को पूरे 10 साल हो चुके हैं। आज वह दोनों अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन इसके बावजूद उनका रिश्ता मजबूत बना रहा। चलिए मोहित और उदिता की शादी की सालगिरह के मौके पर जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के कुछ किस्से...
Mohit-Udita: प्यार, शादी फिर शक...तमाम मुश्किलों के बाद भी नहीं टूटा मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी का रिश्ता
प्यार और शादी
मोहित जब छोटे थे, तभी उनकी मां का निधन हो गया था। वह महज 16 साल की उम्र से काम करने लगे थे। मोहित ने अपनी पहली नौकरी टी सीरीज में की थी। मोहित वहां बतौर ऑफिस असिस्टेंट काम करते थे। जब मोहित सूरी ने फिल्म निर्देशन में कदम रखा तो उन्होंने बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म 'जहर' का निर्देशन किया था। मोहित की इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता गोस्वामी हीरोइन थीं। इस फिल्म में उदिता गोस्वामी ने बेहद ही बोल्ड सींस दिए थे। 'जहर' फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी के साथ काम करते हुए उदिता उनके प्यार में पड़ गई थीं। मोहित और उदिता एक दूसरे को डेट करने लगे।
Rakhi Sawant: राखी सावंत की मां का निधन, ब्रेन ट्यूमर-कैंसर से थीं पीड़ित
डेटिंग के बाद शादी
नौ साल तक मोहित और उदिता ने एक दूसरे को डेट किया और फिर 2013 में शादी रचा ली। शादी के एक साल बाद ही उदिता फिर चर्चा में आईं। उन्होंने साल 2014 में अपने पति पर ही शक किया और उनकी कॉल डिटेल्स निकलवाई थीं। कॉल डिटेल्स को अवैध रूप से प्राप्त करने और बेचने का सीडीआर घोटाला जब सामने आया तो इसमें उदिता गोस्वामी का भी नाम था। ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने उदिता द्वारा पति की कॉल डिटेल निकलवाने वाली बात की पुष्टि की थी। उन्होंने उदिता को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए भी बुलाया था।
Pathaan Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा पठान का डंका, चौथे दिन 200 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
रिश्ता बना रहा मजबूत
सीडीआर केस में फंसने के बाद भी उदिता और मोहित के रिश्ते में दरार नहीं आई। उन दोनों का प्यार इतना मजबूत था कि उनकी शादी पर आंच तक नहीं आई। आज उदित और मोहित के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम कर्मा और बेटी का नाम देवी है। फिल्मों में सफलता प्राप्त नहीं हुई तो उदिता गोस्वामी ने अपना व्यवसाय बदल दिया और वह एक डिस्क जॉकी बन गईं।
हाशिये के सुपरस्टार 8: मथुरा की माटी के लाल ने मुंबई में बनाई पहचान, रेखा के साथ इस फिल्म में मिला पहला ब्रेक