{"_id":"5a93ee514f1c1ba5268bc502","slug":"mohit-marwah-first-reaction-on-sridevi-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई में जिसकी शादी में शामिल होने गई थीं श्रीदेवी, उस दूल्हे का सामने आया पहला रिएक्शन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुबई में जिसकी शादी में शामिल होने गई थीं श्रीदेवी, उस दूल्हे का सामने आया पहला रिएक्शन
Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi and Mohit Marwah
Link Copied
किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुबई का सफर श्रीदेवी की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। इसके बाद वह सिर्फ लोगों के लिए एक याद बनकर रह जाएंगी। भांजे मोहित मारवाह की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं जहां पर उनकी मौत हो गई। इस बीच मोहित मारवाह की एक्ट्रेस के निधन के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
Trending Videos
2 of 4
Sridevi and Mohit Marwah
मोहित मारवाह की शादी फेमस स्टाइलिस्ट अंतरा मोतीवाला से 20 फरवरी को दुबई में हुई थी। जिसमें श्रीदेवी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं हालांकि बड़ी बेटी जाह्ववी शूटिंग की वजह से इस शादी में नहीं गई थीं। श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार मोहित मारवाह का रिएक्शन आया है। मोहित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
3 of 4
Sridevi and Mohit Marwah
मोहित ने श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप लेजेंड से कहीं अधिक हैं। आपकी कमी हमेशा खलेगी।
आपको बता दें, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देर रात मुंबई पहुंचेगा। फिलहाल अनिल कपूर के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आने का सिलसिला जारी है। अनिल कपूर के घर पर ही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।