बॉलीवुड के जाने माने गायक मोहित चौहान का नाम कौन नहीं जानता। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढकर एक हिट हिंदी गानों में अपनी आवाज दी है। मोहित ने अपने करियर में 'मटरगश्ती', 'तुझे भुला दिया', 'साड्डा हक' जैसे गीत गाए हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे की बेहतरीन गायक के तौर पर पहचान बनाने वाले गायक मोहित चौहान अपने करियर में अभिनेता बनना चाहते थे। मोहित ने खुद यह बात कही थी कि मैं तो थिएटर करने के लिए आतुर था। मैं चाहता था कि मैं स्टेज पर नजर आऊं।
2 of 5
मोहित चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
गायक मोहित खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि 'मैंने बहुत थिएटर किया है। मैं 'एनएसडी' का हिस्सा था। मैंने स्टेज पर लंबे नाटक खेले हैं। बल्कि एक पल ऐसा भी आया जब मैं 'एफटीआईआई' से जुड़ना चाहता था। मगर वहां कोई एक्टिंग कोर्स नहीं था। मुझे लगता है कि कुछ साल पहले ही वहां एक्टिंग कोर्स शुरू हुआ है। ऐसे में मुझे यह मौका नहीं मिल पाया।'
3 of 5
मोहित चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मोहित को पहचान उनके बैंड सिल्क रुट के गाने 'डूबा डूबा' से मिली। हालांकि, इसके बाद बैंड टूट गया। मोहित ने साल 2005 में आई फिल्म 'मैं, मेरी पत्नी और वो' के गीत 'गुंछा' के साथ शुरूआत की।
4 of 5
मोहित चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एक गाने के बाद मोहित ने एआर रहमान, प्रीतम जैसे संगीतकारों के लिए गाने गाए। वहीं, एक्टिंग को लेकर मोहित चौहान ने कहा 'यदि मुझे कोई ऑफर मिलता है जो वास्तव में रोचक हुआ तो मैं करना चाहूंगा। बशर्ते यह कुछ अलग हो।'
5 of 5
मोहित चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2006 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा 'रंग दे बसंती' बना रहे थे। फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक था। एआर रहमान ने मोहित चौहान को ब्रेक दिया। गाना था- 'खून चला।' इस फिल्म में मोहित चौहान ने इकलौता यही गाना गाया था लेकिन उनके इसी गाने ने उनकी किस्मत बदल दी। कहा जाता है इस गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा काफी दिलचस्प था। दरअसल, मोहित चौहान रिकॉर्डिंग से पहले काफी नर्वस थे। उन्हें इस बात का डर था कि वो ये गाना गा पाएंगे भी या नहीं। ऐसे में उन्हें एआर रहमान से डांट खानी पड़ जाए।