मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का 19 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह 92 साल के थे और कुछ समय से फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे। परिवार के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। खय्याम ने साल 1953 में फिल्म 'फुटपाथ' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।
2 of 5
khayyam
- फोटो : social media
साल 1961 में आई फिल्म शोला और शबनम में संगीत देकर खय्याम साहब को पहचान मिलनी शुरू हुई। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। अस्पताल से खय्याम के पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 20 अगस्त सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा ।
जब घर से बाहर निकाल दिए गए थे खय्याम, जानें मशहूर संगीतकार की जिंदगी से जुड़े अहम किस्से
3 of 5
khayyam
- फोटो : social media
4 of 5
khayyam
- फोटो : social media
पीएम मोदी ने लिखा- सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
5 of 5
khayyam
- फोटो : social media
लता मंगेशकर ने भी 'खय्याम' साहब के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'महान संगीतकार और बहुत नेक दिल इंसान 'खय्याम' साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती। 'खय्याम' साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' गायिका अनुपमा राग ने भी 'खय्याम' को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिग्गज संगीतकार 'खय्याम' साहब नहीं रहे। वह हमेशा अपने सदाबहार गानों के लिए याद किए जाएंगे।'