करोड़ों दिलों पर राज करते वाले डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती मुंबई लौट आए हैं। आते ही वह एक रिएल्टी शो की शूटिंग पर पहुंचे, जहां उनका सीधा सामना हुआ दूसरे बंगाली बाबू अनुराग बासु से। शो की एक और जज शिल्पा शेट्टी खासतौर से इस मौके के लिए डिस्को डांसर की हीरोइन जैसा भेष बनाकर आई थीं। शो की शूटिंग के दौरान जो कुछ हुआ, वह तो दर्शक इस वीकएंड पर देखेंगे, लेकिन सेट पर जो लोग मौजूद रहे, उन्होंने मिथुन वाले इस एपिसोड का जमकर मजा लूटा।
2 of 5
Shilpa Shetty
- फोटो : Amar Ujala
डिस्को डांसर मिथुन को समर्पित यह एपिसोड मिथुन की पुरानी यादों और उनकी फिल्मों के गीतों से भरा रहा। इस एपिसोड में जज समेत सभी प्रतियोगी डिस्को डांसर के रंग में रंगे नजर आए। सभी प्रतियोगियों ने मिथुन दा की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान सेट पर कुछ अलग देखने को भी मिला। मिथुन सेट पर अक्सर शांत ही रहते हैं लेकिन एकाएक वह शो के जज अनुराग बासु पर भड़क उठे।
3 of 5
Anurag Basu
- फोटो : Amar Ujala
दअसल हुआ यूं कि शो के प्रतियोगी तेजस ने फिल्म डिस्को डांसर के गाने डिस्को डांसर पर बेहतरीन डांस किया लेकिन अक्सर मजाक करने वाले अनुराग बासु इस पर उनकी खिंचाई करने लगे। इस बात से तेजस काफी उदास हो गए लेकिन बाद में अनुराग के बताया कि यह सिर्फ एक मजाक था। उन्होंने वास्तव में बहुत ही अच्छा डांस किया है।
4 of 5
Super Dancer
- फोटो : Amar Ujala
इस बात को लेकर मिथुन भड़क उठे। बाद में माहौल को हल्का करने के लिए मिथुन ने फिल्म अशांति का अपना प्रसिद्ध डायलॉग "ए तेरी जात का बैदा मारु" बोला और तेजस को भी अनुराग के लिए यही कहने को कहा।
5 of 5
Tashkent Files
- फोटो : instagram
बता दें कि मिथुन आखिरी बार फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में श्याम सुंदर त्रिपाठी की भूमिका में नजर आए। यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और कमाल का कारोबार कर रही है।