पूरी दुनिया हाल फिलहाल में एक बुरे दौर से गुजर रही है। कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। कोरोना के कहर के चलते सिनेमा जगत भी ठप हो गया है। एक तरफ जहां सभी सेलेब्स घर पर ही कैद होकर वक्त गुजार रहे हैं तो वहीं सारे शूट्स और कार्यक्रम भी अनिश्चितकालीन तक के लिए रोक दिए गए हैं। वहीं देश के सिनेमाघर बंद होने की वजह से कोई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। एक तरफ जहां अमर उजाला आपको क्वारंटीन में अलग अलग बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट उपलब्ध करवाता जा रहा है तो वहीं इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं फिल्मों की उन छोटी छोटी गलतियों के बारे में जिनपर आपका ध्यान भी नहीं गया होगा.....
इन सात बॉलीवुड फिल्मों में दिखी हैं गलतियां, लिस्ट में 'बाहुबली' से 'प्यार का पंचनामा' तक शामिल
धूम 3
20 दिसंबर 2013 को आमिर खान- कटरीना कैफ स्टारर फिल्म धूम 3 रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ ही साथ कमली गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने में कटरीना अपने डांस के साथ ही साथ अपने कपड़े भी उतारते हुए बदलते नजर आ रही थीं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी देखने को मिला, जिसे चीट शॉट कहा जा सकता है। दरअसल जींस के वक्त जहां कटरीना सिर्फ जूते पहने नजर आती हैं तो वहीं जब वो जींस उतारती हैं तो ब्लैक लैगिंन्स में नजर आती हैं।
कृष 3
एक नवंबर 2013 को फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'रघुपति राघव राजा राम' भी हिट साबित हुआ था। लेकिन इस गाने में एक छोटी सी गलती थी जिसपर शायद किसी का भी ध्यान न गया हो। दरअसल गाने के बीच में ऋतिक फुल स्लीव सफेद शर्ट को फोल्ड करके पहने दिखते हैं। वहीं अचानक उनकी शर्ट एक दम से हॉफ स्लीव्स की हो जाती है।
बैंग बैंग
2 अक्टूबर 2014 को ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ की फिल्म बैंग बैंग रिलीज हुई थी। फिल्म में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी लोगों को पसंद आए थे। फिल्म में एक गाना था 'तू मेरी', इस गाने में ऋतिक और कटरीना ने जमकर डांस किया था। लेकिन क्या आपने नोटिस किया की अचानक कैसे ऋतिक का फुल स्लीव ब्लेजर हॉफ हो जाता है। या फिर अगर पहले से अंदर पहना है तो नजर क्यों नहीं आता।
प्यार का पंचनामा
20 मई 2011 को कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म प्यार का पंचनामा रिलीज हुई थी। फिल्म में एक सीन दिखाते हैं जब तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर ढाबे पर जाते हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि स्वैग के लिए तीनों वहां से बाइक नहीं बल्कि जीप से वापस जाते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा कि उस बाइक का ढाबे पर क्या हुआ होगा.. ?