मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली
मानुषी छिल्लर ने 'पद्मावती' विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा कि भारत की महिलाएं हमेशा ही चुनौतियों का सामना करती हैं और दूसरों के लिए मिसाल कायम करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम चुनौतियों का सामना हिम्मत से करते हैं और हमें यही करना चाहिए। हम जो हैं, उसे लेकर विश्वास होना चाहिए। कभी- कभी लगता है कि यह समाज महिलाओं के अनुकूल नहीं है। लेकिन हमें उदाहरण पेश करने की जरूरत है। महिलाओं को इस बात का विश्वास दिलाना चाहिए कि आप अद्भुत चीजें कर सकती हैं।'
मानुषी ने तीन तलाक को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। मानुषी छिल्लर ने तीन तलाक से लेकर यौन उत्पीड़न जैसे देश को तबाह करने वाले कई सामाजिक मुद्दों पर राय रखी। उन्होंने कहा शादी दो लोगों के बीच एक बहुत मजबूत दोस्ती है और एक व्यक्ति को उस रिश्ते के रहते और रिश्ते बनाने का अधिकार नहीं होना चाहिए।
बता दें कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का राजपूत करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। करणी सेना व अन्य राजपूत समुदायों की ओर से फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।