मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी छिल्लर 14 मई को 22 साल की हो गई हैं। हरियाणा के छज्जर में जन्मीं मानुषी ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया। मिस इंडिया बनने से पहले मानुषी का लुक बिल्कुल अलग था, जिन्हें देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
2 of 6
manushi chhillar
- फोटो : social media
मानुषी का परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद मानुषी ने फिर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की।
3 of 6
manushi chhillar
- फोटो : social media
साल 2015 में पढ़ाई के दौरान मानुषी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर पता चलता है कि उनका किस कदर मेकओवर हुआ है। अपने लुक को पाने के लिए मानुषी ने खूब मेहनत की है। उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।
4 of 6
manushi chhillar
- फोटो : social media
मेडिकल की पढ़ाई के दौरान मानुषी की कुछ तस्वीरें उनके दोस्तों के साथ की हैं। इन तस्वीरों को देख मानुषी को एकबारगी तो पहचान नहीं पाएंगे। वो मेडिकल स्टूडेंट की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीर फर्स्ट ईयर की है।
5 of 6
manushi chhillar
- फोटो : social media
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गईं।