शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। आज उनकी पत्नी मीरा राजपूत का जन्मदिन है। 7 सितंबर 1994 को जन्मी मीरा ने 21 साल की उम्र में शाहिद से शादी रचाई थी।
2 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है।
3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
एक बार इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत ने 'आस्क मी अ क्वेश्चन (Ask Me A Question)' सेशन में खुद खुलासा किया था कि 'जब वो पहली बार शाहिद से मिली थीं तो कैसा अनुभव था। ये जानते हुए कि वो स्टार हैं?' जवाब में मीरा ने बताया था कि 'मैं 16 साल की थी जब शाहिद से मिली थी। पहली बार मिलते हुए ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली मुलाकात है। हम कॉमन फैमिली फ्रेंड के घर सूफी सिंगर के कॉन्सर्ट के लिए गए थे।'
4 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, इसके बाद जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
5 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।