#MeToo अभियान का असर अब मनोजंन जगत में साफ दिखने लगा है। यही वजह है जो CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे वरिष्ठ कलाकार आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। CINTAA ने आलोक नाथ को संगठन से हटाते हुए यह संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अब विंता नंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विंता नंदा ने CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)की ओर से आलोक नाथ के खिलाफ लिए गए एक्शन की तारीफ की है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार CINTAA के फैसले की सरहाना करते हुए विंता नंदा ने कहा कि किसी संगठन द्वारा लिया गया यह काफी बड़ा फैसला है। इस फैसले से यह साफ हो गया है कि अगर इंडस्ट्र्री के अंदर कोई भी गलत करेगा वह उसकी जवाबदेही होगी।
3 of 5
vinta nanda
- फोटो : file photo
विंता आगे कहती हैं कि आलोक नाथ के मामले में क्या होगा क्या नहीं वह एक अलग विषय है, लेकिन इस तरह के फैसले ने यह बता दिया है कि अगर कोई इस इंडस्ट्री का हिस्सा होगा और वह गलत करता है तो इसके लिए वह खुद उत्तरदायी होगा। यह CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)द्वारा लिया गया एक मजबूत फैसला है।
4 of 5
alok nath
- फोटो : social media
गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट की शुरुआत के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विंता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर की। विंता ने बताया कि 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की।' विंता नंदा का आरोप है कि घर ले जाकर आलोक नाथ ने केवल उनके साथ दुष्कर्म किया बल्कि हिंसक व्यवहार भी दिखाया।
5 of 5
ALOK NATH
- फोटो : file photo
वहीं इस मामले में मंगलवार को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन)ने बयान जारी किया- 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।' इस बयान के बाद CINTAA आधिकारिक तौर पर संगठन से आलोक नाथ की सदस्यता रद्द कर दी।