{"_id":"5bbda49d867a55286329ae70","slug":"metoo-singer-sona-mohapatra-accuses-kailash-kher-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैलाश खेर पर एक और सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, सिंगर बोली- 'मेरी टांगों पर हाथ रखकर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैलाश खेर पर एक और सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, सिंगर बोली- 'मेरी टांगों पर हाथ रखकर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
kailash kher
बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद से अब हर क्षेत्र की महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न के मामले को सामने ला रही हैं। नाना पाटेकर के बाद डायरेक्टर विकास बहल, सिंगर कैलाश खेर, मॉडल जुल्फी सैयद और फेमस एक्टर आलोक नाथ पर भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। पहले सिंगर कैलाश खेर पर पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया था अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
Trending Videos
sona mahapatra
- फोटो : facebook
सोना ने एक के बाद एक ट्वीट करके अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया है। सोना ने बताया कि जब वह एक बार कैलाश खेर के साथ एक गाना गा रही थीं तब वह लगातार उनकी टांगों पर हाथ रखकर कहते रहे कि वह बहुत खूबसूरत हैं। सोना ने इस बारे में कई ट्वीट किए और उन लोगों को भी जवाब दिया जिन्होंने सोना का विरोध किया।
(1) I met Kailash for coffee in Prithvi Café to discuss a forthcoming concert where both our bands were playing & after the usual, a hand on my thigh with lines likes, your so beautiful, feel so good that a ‘musician got you’ (Ram) not an actor. I left not soon after. (1) https://t.co/Cfz8Hf4sdP
— SONA (@sonamohapatra) October 9, 2018
kailash kher
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हाल में एक फोटो जर्नलिस्ट ने भी कैलाश खेर के ऊपर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। इसके जवाब में कैलाश खेर ने कहा था- 'मैं खास तौर पर महिलाओं का सम्मान करता हूं। उन महिलाओं का खासतौर पर सम्मान करता हूं जो मीडिया में काम करती हैं क्योंकि उनका काम बहुत मुश्किल है। अगर फिर भी किसी को कोई गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं वह जानते हैं कि मैं इंसानियत का कितना सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher
आपको बता दें, कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्वीट किया कि 'मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, हिंदुस्तान टाइम्स में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।'
विज्ञापन
varun grover
वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के मशहूर लेखक व कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर उनके ही कॉलेज में रही एक जूनियर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन आरोपों को वरुण ग्रोवर ने झूठा बताया है। उन्होंने लिखा, 'मैं पूरी तरह से, स्पष्ट रूप से मुझ पर लगे सभी आरोपों से इंकार करता हूं।