महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1983 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। महविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश के सबसे बड़े भाई जीशान गायक और संगीतकार हैं। उनके दूसरे बड़े भाई, दानिश हयात भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने फैजा अशफाक से शादी की है। महविश हयात की बड़ी बहन अफशीन भी गायक हैं।
2 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
इसके अलावा महविश की एक और पहचान है, वो है दाउद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड होने की। जी हां महविश को दाऊद की नई गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश ने अभी शादी नहीं की है।
3 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था। 2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में महविश हयात 9वें नंबर पर थीं। खूसूरती की वजह से महविश को पाकिस्तान की कटरीना भी कहा जाता है।
4 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है। महविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी हैं।
5 of 7
महविश हयात
- फोटो : Twitter- @MehwishHayat
पिछले साल महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। महविश पाकिस्तान की किसी अभिनेत्री से प्रभावित नहीं है। वह अमरीकी गायिका और डांसर बेयांसे और मडोना की प्रशंसक हैं।