पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा खान की फिल्म 'सिमरन' दोनों देशों के आपसी रिश्तों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो पा रही है। हालांकि मीरा खान इसके लिए दोनों देशों के बीच चल रही सीमा विवाद से ज्यादा एक्ट्रेस माहिरा खान को जिम्मेदार मानती हैं। दरअसल माहिरा ने 2016 में इंडिया के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था और इनके इस बयान का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
{"_id":"5b571d594f1c1b4b748b6bb6","slug":"meera-khan-is-not-getting-indian-visa-due-to-mahira-khan-statement-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत का वीजा न मिलने पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, शाहरुख को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत का वीजा न मिलने पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, शाहरुख को सुनाई खरी-खरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
मीरा खान
Trending Videos
Film Raees
बता दें कि माहिरा ने शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म 'रईस' में काम किया था, इसके बावजूद उन्होंने इंडिया के खिलाफ बयानबाजी की। माहिरा ने एक पाकिस्तानी चैट शो के दौरान कहा था, 'हमें इंडिया से इंस्पायर नहीं होना चाहिए। बिल्कुल भी नहीं। हम लोग बॉलीवुड नहीं हैं।' हालांकि यह वीडियो 2011 का था, लेकिन 'रईस' की रिलीज के पहले यह खूब वायरल हुआ था।
meera khan
मीरा के मुताबिक उनकी बॉलीवुड फिल्म 'सिमरन' बनकर तैयार हैं लेकिन उन्हें भारत का वीजा नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से उनकी यह फिल्म अटक गई है। उन्होंने कहा कि जब मैं भारतीय दूतावास वीजा लेने जाती हूं तो अधिकारी मुझे माहिरा का बयान याद दिलाकर वापस लौटा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
meera khana
मीरा के माने तो माहिरा इस काबिल नहीं थी कि उन्हें शाहरुख के अपोजिट कास्ट किया जा सके। वो बॉलीवुड में काम करके वापस पाकिस्तान लौटी तो भारत के खिलाफ ही बयानबाजी करने लगी। जबकि मैंने जब भारत में काम किया तो कभी भी दोनों देश के बारे में कोई गलत बात नहीं की। मैंने हमेशा अच्छी चीजों को ही सामने लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
raees zaalima
मीरा ने शाहरुख खान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि फिल्म 'रईस' की रिलीजिंग के दौरान शाहरुख ने माहिरा को मीडिया से बात करने की तमीज सिखाई होती तो वह कभी ऐसा नहीं करती। मीरा ने माहिरा से यह भी कहा कि उन्हें भारत से अपनी बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही शाहरुख से वीजा दिलाने में मदद मांगी है। बता दें कि मीरा बॉलीवुड में फिल्म 'नजर' और 'कसक' में काम कर चुकी हैं।