{"_id":"66a0df341e61f0703b05c2c1","slug":"masaan-completed-nine-years-of-its-release-bad-newz-actor-vicky-kaushal-shared-picture-thanked-neeraj-ghaywan-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Masaan: 'मसान' की रिलीज के नौ साल पूरे, विक्की कौशल ने खास अंदाज में मनाया जश्न
विक्की कौशल ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से निर्देशक के सहायक तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद वह पहली बार फिल्म मसान में एक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। साल 2015 में आई इस फिल्म में अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों को खूब प्रभावित किया। बाद में, उन्होंने 'राजी', 'लस्ट स्टोरीज', 'संजू', 'मनमर्जियां' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों से और अधिक प्रसिद्धि हासिल की।
आज ही के दिन (24 जुलाई) विक्की की पहली फिल्म मसान ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म की रिलीज के नौ साल पूरे होने पर अभिनेता विक्की कौशल ने खास अंदाज में इसका जश्न मनाया है। उन्होंने मसान की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नौ साल...शुक्रिया नीरज घेवाण।"
फिल्म में विक्की ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो अपने निजी त्रासदी से निकले की कोशिश कर रहा है। इस फिल्म के ज्यादातर दृश्य वाराणसी के घाटों पर फिल्माए गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। लोगों को सभी कलाकारों का अभिनय पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल इन दिनों 'बैड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी हैं। हाल ही में यह फिल्म रिलीज हुई है। हालांकि, वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।