मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में विश्व की सबसे सुंदर लड़की का खिताब जीता था । जब मानुषी मिस वर्ल्ड बनी थीं तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी । आज मानुषी अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं । मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ था । उनके माता-पिता डॉ नीलम छिल्लर प्रोफेसर और डॉ मित्र बासु छिल्लर साइंटिस्ट हैं ।
मानुषी के दो भाई-बहन दलमित्र छिल्लर और देवांगना छिल्लर भी हैं । मानुषी उस वक्त रातोंरात स्टार बन गई थीं जब 18 नवम्बर 2017 को उन्होंने विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया था । उन्हें विश्व सुंदरी 2017 का ताज प्यूरिटो रिको की नागरिक और पूर्व विश्व सुंदरी स्टेफनी डेल ने पहनाया गया था ।
3 of 7
manushi chillar
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो मानुषी एक बेहतरीन डांसर भी हैं । वो कुचिपुड़ी नृत्य में पारंगत हैं।उन्होंने राजा और राधा रेड्डी के अलावा कौशल्या रेड्डी जैसे मशहूर डांसर से कुचिपुड़ी नृत्य की शिक्षा ली । इसके अलावा उन्हें एक्टिंग, गाने और ड्रॉइंग करने का बहुत शौक है ।
कुछ दिनों पहले ही मानुषी छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन भी लिया था। साथ ही उन्हें किताबें पढ़ने और कविताएं लिखने का भी शौक है । मानुषी के पसंदीदा अभिनेता आमिर खान हैं । वहीं सुपरस्टार ऋतिक रोशन को सबसे सेक्सिएस्ट पुरुष मानती हैं ।
5 of 7
manushi chillar
- फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 118 देशों की सुंदरियों को कड़ी टक्कर दी थी । प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत ने 17 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया था । आइए आपको बताते हैं कि मानुषी छिल्लर के कौन से जवाब ने उन्हें विश्व सुंदरी बना दिया ।