सोशल मीडिया पर इन दिनों मुगलों को लेकर बहस छिड़ी हुई है जिस पर आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हिंदी फिल्मों के गीतकार मनोज मुंतशिर ने कुछ समय पहले मुगलों को लेकर बयान दिया था जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जहां मनोज मुंतशिर की बात को सही ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को उनकी बात से बहुत आपत्ति है।
विवाद: मुगलों को 'डकैत' कहने पर इन सेलेब्स के निशाने पर आए मनोज मुंतशिर, ऋचा चड्ढा बोलीं- जिससे नफरत हो उससे...
बता दें कि सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसका टाइटल है- 'आपके पूर्वज कौन थे'। ये वीडियो 24 अगस्त को अपलोड किया गया जिसमें उन्होंने कई सवाल उठाए थे। अब मुगलों को लेकर कही गई बातों पर यूजर्स और सेलेब्स की तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी।
एक तरफ फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत कई लोगों ने उनका समर्थन दिखाया तो वहीं फिल्म निर्देशक कबीर खान ने मुगलों को राष्ट्र निर्माता बता दिया। कबीर खान का कहना था कि, 'हम फिल्मों में अगर मुगलों को एक खलनायक के तौर पर दिखाते हैं तो हमें इसकी वजह भी बताना चाहिए'। बता दें कि इस वीडियो में कहा गया है कि देश के लोगों का ब्रेन वॉश किया गया है और देश को लूटने वाले डकैतों के नाम पर सड़कों का नामकरण किया गया।
अब उनके इस वीडियो पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, 'ये बेहद खराब कविता है और बिल्कुल भी देखने लायक नहीं हैं। उन्हें पेन नेम छोड़ देना चाहिए क्यों आप ऐसे किसी नाम से पैसा कमाते हो जिससे आपको नफरत है'। दरअसल वो उनके पेन नेम मुंतशिर की बात कर रही थीं।
Cringe. Bad poetry, unwatchable. Should drop the pen name too. Why profit off of something you so hate.
ऋचा के अलावा नीरज घायवान ने भी मनोज मुंतशिर की आलोचना की। बता दें कि मनोज मुंतशिर ने इस वीडियो में कहा था कि, 'इतिहास के किताबों से भगवानों को हटा दिया गया और मुगल शासकों को शामिल किया गया जबकि उन्होंने धर्म के नाम पर लोगों का कत्ल किया था'। अब ये मुद्दा और आगे ही बढ़ता जा रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।