नीरज पांडे के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की अय्यारी को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अय्यारी' ने मंगलवार को 1.20 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का 5 दिन का कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म ने लगभग 5 करोड़ के साथ ऐवरेज ओपनिंग दी है। देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘अय्यारी’ पहले रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने जा रही थी लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया था।
'अय्यारी' के साथ इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर मार्वल स्टूडियो की सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक पैंथर' रिलीज हुई। इस फिल्म ने अब तक 24.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 'अय्यारी' 60 करोड़ के बजट में बनी है, इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है
फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकूल प्रीत की बेहद शानदार केमिस्ट्री भी पहली बार नजर आ रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्स आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं।