राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी ने हाल ही में 'न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल' में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सबसे बड़े कानूनी अदालती नाटकों में से एक इस फिल्म की कहानी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सभी को प्रभावित किया, साथ ही इसके प्रदर्शन पर स्टार्स और फिल्ममेकर को स्टैंडिंग ओवेशन से सम्मानित किया गया।
2 of 5
सिर्फ एक बंदा काफी है
- फोटो : सोशल मीडिया
'सिर्फ एक बंदा काफी है' की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के लीड स्टार मनोज बाजपेयी ने कहा, 'अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दर्शकों से इस तरह की अद्भुत प्रतिक्रिया देखना एक जबर्दस्त एहसास है। जब हमारी फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं सभी का आभारी हूं।'
3 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर कहा, 'दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश भेजने और सराहना पाने के लिए पूरे दिल और कड़ी मेहनत के साथ बनाई गई यह फिल्म एक विनम्र एहसास है। मुझे खुशी है कि हमारे प्रयासों को वह परिणाम मिल रहा है, जिसके हम हकदार हैं।'
Amrita Rao: अमृता राव ने शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया वेडिंग का खर्च
4 of 5
सिर्फ एक बंदा काफी है
- फोटो : सोशल मीडिया
जी5 ग्लोबल की मुख्य बिजनेस ऑफिसर अर्चना आनंद ने कहा, 'साल के सबसे बड़े कोर्ट रूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के साथ जी5 ग्लोबल ने दक्षिण एशिया की शक्तिशाली, प्रेरक कहानियों का स्तर बढ़ाया है। हम रोमांचित हैं कि मनोज बाजपेयी के शानदार प्रदर्शन से प्रेरित इस फिल्म को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहचाना और मनाया जा रहा है और मनोज बाजपेयी को अपने प्रशंसकों से मिलने की खुशी है, क्योंकि वे हमारे मंच पर फिल्म की आगामी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।'
Filmy Wrap: एटली की फिल्म में वरुण की एंट्री और कास्टिंग काउच पर फहमान का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
5 of 5
मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट रूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा हाई है। यह जी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की प्रस्तुति और अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित है। मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 23 मई 2023 को विशेष रूप से जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।