हिंदी सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री मनीषा कोइराला उन कुछ गिने-चुने लोगों में से हैं जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को भी अपने हौसले से मात दी है। वर्तमान समय ऐसा है, जब दुनिया भर में चप्पे-चप्पे पर मौत का साया इंसानों के ऊपर कोरोना वायरस के रूप में मंडरा रहा है। मनीषा को यह समय ठीक वैसा ही महसूस कराता है, जैसा कि वह अपने कैंसर के उपचार के दौरान महसूस करती थीं।
2 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
वर्तमान स्थिति पर मनीषा का कहना है कि मौत से लड़ने का उनका अनुभव इस स्थिति से लड़ने में आज भी काम आ रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरे कैंसर के उपचार के दौरान मुझे एक अपार्टमेंट में बंद कर दिया गया था। यह छह महीने तक चली लंबी प्रक्रिया थी। वह समय मेरे लिए आज के समय से भी एक हजार गुना ज्यादा बुरा था। अभी हमें अपने घरों में सिर्फ दो महीने के लिए ही बंद रखा गया है। इस स्थिति में कम से कम हमें एक आशा है कि अगर हम सभी नियमों का पालन करते हैं तो चीजें बहुत जल्दी बेहतर हो जाएंगी।'
3 of 5
अभिनेत्री मनीषा कोइराला
- फोटो : social media
पूरे भारत में सबसे ज्यादा बुरे हालात इस समय महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर के ही हैं। इस समय मनीषा अपने पिताजी प्रकाश कोइराला और अपनी माता सुषमा कोइराला के साथ मुंबई में ही हैं।
4 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
मनीषा ने बताया, 'मैं इस वक्त अपना पूरा ध्यान कुछ अच्छी चीजों को करने में ही लगा रही हूं, जैसे- अपने बगीचे में पौधों को पानी देना और कुछ अच्छा लिखने की कोशिश करना। मैंने हाल ही में लिखना शुरू किया है। देखते हैं, इसकी अंतिम शक्ल एक किताब जैसी होगी या फिर किसी पटकथा के समान दिखेगी।'
5 of 5
manisha koirala
- फोटो : social media
आसपास के माहौल को देखकर मनीषा बहुत चिंतित रहती हैं। वह बताती हैं, 'आजकल हम अपने आसपास के माहौल को देखकर बहुत डर जाते हैं। फिलहाल कुछ अच्छा महसूस करने के लिए मैं अपनी मां के साथ बातचीत करती हूं और फिल्म देखती हूं।'
लता मंगेशकर ने शेयर किया भांजी से जुड़ा किस्सा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ