मंदिरा बेदी सीरियल और सिनेमा की तुलना में क्रिकेट में प्रजेंटर के तौर पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री वीमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते ऑस्ट्रेलिया से हाल ही में वापस आई हैं। वापस आते ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बीते कुछ वक्त से सेल्फ आइसोलेशन में थीं। इसके साथ ही मंदिरा ने कई और बातें बताईं।
2 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : file photo
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- 'मैं 9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से वापस आई हूं। मैं सेल्फ आइसोलेशन में थीं और दिन गिन रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के लक्षण 14 दिन में दिखते हैं। मैं इतनी चिंतित, घबराई और डरी हुई थी कि तब तक खुद ही काम करती रहीं जब तक चिंता की वजह से मुझे अस्थमा का अटैक नहीं आया।'
3 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : file photo
मंदिरा ने आगे कहा- 'इस वक्त हालातों को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाने और अफवाहों से दूर रहना चाहिए। घटना के एक दिन पहले मैंने एक वीडियो देखा था जिसमें कोई खांस रहा था और लोग उसे गंभीरता से नहीं ले रहे थे। यह बहुत ही नकारात्मक और डिप्रेसिंग था।'
4 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने आगे कहा- 'इस वक्त एक ही काम किया जा सकता है और वो है सकारात्मक रहना। लोग इस बात को समझें कि वो जिस चीज से गुजर रहे हैं वो असल में है।' आपको बता दें, साल 1994 में मंदिरा ने 'शांति' सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद शाहरुख खान के साथ 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म में दिखाई दीं।
मंदिरा बेदी की आखिरी रिलीज फिल्म साहो थी। इस फिल्म में उन्होंने कल्कि नाम का किरदार निभाया था। फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा मंदिरा ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया। मंदिरा की साल 2018 में स्मोक वेब सीरीज रिलीज हुई थी।
कोरोना को इस तरह भगा रही हैं 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई, क्या आपने देखा ये वीडियो?