बॉलीवुड में किसी को सफलता आसनी से मिल जाती है तो कोई मनोरंजन जगत में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाता जिसकी उन्हें ख्वाहिश थी। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें सफलता तो खूब मिली लेकिन वो उस कामयाबी को संभालने में नाकामयाब हुए। कहते हैं न स्टार बनना आसान है, लेकिन अपने उस स्टारडम को बनाकर रखा बहुत मुश्किल। कई कलाकार ऐसे आए जिन्होंने बुलंदियों को तो छुआ लेकिन उसे संभालने में वो नाकामयाब हुए। कई अभिनेता ऐसे भी होते हैं जो स्वयं अपने हाथ से अपना करियर बर्बाद करते हैं।
बॉलीवुड: इन सितारों ने अपने ही हाथों बर्बाद किया अपना फिल्मी करियर, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्हें सलमान खान से पंगा लेने और अपने करियर को अपने ही हाथों खराब करने के लिए जाना जाता है। कंपनी और साथिया जैसी फिल्मों से विवेक ने बॉलीवुड में दमदार एंट्री ली। जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो हर किसी को ये ही आशा थी कि वो एक लंबी पारी खेलेंगे। लेकिन ऐश्वर्या के साथ ‘क्यों हो गया ना’ में काम करने के दौरान वो उनके प्यार में पड़ गए। ऐश्वर्या से बढ़ती नजदीकियों की वजह से वो सलमान खान से भी पंगा ले बाइथे और उसके बाद वो ग्लैमर लाइफ से कही गुम से हो गए।
शक्ति कपूर
कॉमेडी हो या विलन या फिर भावना हर चीज को पर्दे पर शक्ति कपूर ने बड़ी ही बखूबी से दर्शाया। लेकिन साल 2005 में एक चैनल द्वारा शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन किया गया, जिसमें उन्हें कास्टिंग काउच का दोषी पाया गया। कभी हर फिल्म का हिस्सा बनने वाले शक्ति कपूर के फिल्मी करियर पर इस स्टिंग का गहरा प्रभाव पड़ा।
फरदीन खान
फिरोज खान के बेटे फरदीन खान एक समय पर बॉलीवुड के निर्देशक निर्माताओं की लिस्ट में टॉप अभिनेताओं में से एक थे। लेकिन फरदीन खान को भी अपने हाथों से अपना करियर खराब करने के लिए जाना जाता है। दरअसल कभी चॉकलेटी बॉय बनकर बॉलीवुड में मशहूर हुए फरदीन खान को कोकेन रखने का दोषी पाया गया। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फरदीन खान का बना बनाया करियर खराब हो गया।
शाइनी आहूजा
अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ने वाले शाइनी आहूजा ने कड़े संघर्ष के बाद बॉलीवुड में कामयाबी हासिल की। लेकिन साल 2009 में उन पर उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इस केस के बाद उन्हें सात साल की सजा हुई थी। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने से पहले ही शाइनी का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया।