'कभी खुशी कभी गम' में 'पू' का किरदार निभा कर
करीना कपूर खान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इस किरदार ने उन्हें
बॉलीवुड में अलग मुकाम पर पहुंचाया था। इस फिल्म में एक और 'पू' थी जिसने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी छाप छोड़ी थी। और वो थीं छोटी पूजा का रोल निभाने वालीं मालविका राज। काजोल की छोटी बहन बन इन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें बटोरीं थीं।
मालविका राज ने जब ये फेमस रोल निभाया था तब वो केवल आठ साल की थीं। इस रोल ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई थी। सभी को लगा कि इसके बाद उन्हें फिल्मों के ढेरों ऑफर मिलेंगे और वो बड़े होकर एक फेमस एक्ट्रेस बनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मालविका एक फिल्म कर के गायब हो गईं। कई सालों बाद उन्होंने मॉडलिंग में एंट्री ली और आज वो मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अब जल्द ही मालविका एक बार फिर फिल्मों में एंट्री करने का जा रही हैं।
इस बार वो बॉलीवुड नहीं लेकिन टॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। मालविका 16 साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। वो तेलुगु फिल्म 'जयदेव' में नजर आएंगी जो 9 जून को रिलीज होने जा रही है।
इस फिल्म को लेकर मालविका काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक भी मालविका को 16 साल बाद बड़े पर्दे पर देख कर काफी खुश होंगे। आखिर उनका निभाया गया किरदार इतना फेमस जो है।