{"_id":"62baeda5ee202831d708a6af","slug":"malaika-arora-wear-boyfriend-arjun-kapoor-clothes-in-paris-actor-shared-a-funny-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़ों में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता ने शेयर किया मजेदार वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़ों में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, अभिनेता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 28 Jun 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, जो इन दिनों पेरिस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। 26 जून को अर्जुन ने अपना 37वां जन्मदिन पेरिस में ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ मनाया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं, अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने पेरिस की सड़कों पर घूम रही हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने एक नीले कलर की हुडी पहनी हुई है। आंखों पर गॉगल्स लगाए अर्जुन कपूर इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इसके बाद मलाइका का वीडियो है, जिसमें वह वही नीले रंग की हुडी पहने हुए दिख रही हैं, जो अर्जुन कपूर ने पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है मलाइका अपने फोन से किसी चीज का वीडियो बना रही हैं।
अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ एक मजेदार कैप्शन दिया है। अभिनेता ने लिखा, 'दिन में उनका... रात के हिसाब से... ज्यादा जानकारी के लिए राइट स्वाइप करें... #जंपर्सशेयरिंगस्करिंग।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हाहाहाहा कैच।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 73 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
इससे पहले भी, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें वह अपनी लेडीलव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म 'एक विलेन 2' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'लेडीकिलर' में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।